राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (एनटीआरआई)

 

राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान  (एनटीआरआई) 


जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के एक हिस्से के रूप में गृह और सहकारिता मंत्री  Ministry of Tribal Affairs, the Minister of Home Affairs and Cooperation श्री अमित शाह 7 जून 2022 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान (एनटीआरआई) का उद्घाटन करेंगे।

एनटीआरआई 

राष्ट्रीय स्तर का एक प्रमुख संस्थान होगा और शैक्षणिक, कार्यकारी और विधायी क्षेत्रों में जनजातीय चिंताओं, मुद्दों और मामलों का मुख्य केंद्र बन जाएगा।


 यह प्रतिष्ठित अनुसंधान संस्थानों, विश्वविद्यालयों, संगठनों के साथ-साथ शैक्षणिक निकायों और संसाधन केंद्रों के साथ सहयोग और नेटवर्क करेगा। 


यह जनजातीय अनुसंधान संस्थानों (टीआरआई), उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई), एनएफएस के शोध विद्वानों की परियोजनाओं की निगरानी करेगा और अनुसंधान और प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार के लिए मानदंड स्थापित करेगा। 


इसकी अन्य गतिविधियों में 

जनजातीय मामलों के मंत्रालय के साथ-साथ 

  • राज्य कल्याण विभागों को नीतिगत सहयोग प्रदान करना,
  •  जनजातीय जीवन शैली के सामाजिक-आर्थिक पहलुओं में सुधार या मदद करने वाले अध्ययनों और कार्यक्रमों को तैयार करना, 
  • पीएमएएजीवाई के डेटाबेस का निर्माण और रख-रखाव करना, 
  • जनजातीय संग्रहालयों की स्थापना तथा उसके संचालन और एक छतरी के नीचे भारत की समृद्ध जनजातीय सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान करना शामिल है।



Comments

Popular posts from this blog

Karnataka govt. unveils digital grievance portal for gig workers