सैन्य अभ्यास संप्रिती 10वें संस्करण

 

भारत-बंगलादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास कल से बंगलादेश के जेसोर में शुरू हुआ

AIR PIC

भारत-बंगलादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास कल से बंगलादेश के जेसोर में शुरू हुआ। 

सैन्य अभ्यास संप्रिती के इस 10वें संस्करण में भारत और बंगलादेश की सेनाएं भाग ले रही हैं।

 पांच से 16 जून तक चलने वाले इस अभ्‍यास का उद्देश्‍य आतंकवादी गतिविधियों की रोकथाम, उपद्रव के खिलाफ कार्रवाई और मानवीय सहायता तथा आपदा राहत अभियान पर  बल देना है।

इसका उदघाटन बंगलादेश के जनरल आफिसर कमांडिंग और जेस्‍सोर के एरिया कमांडर मेजर जनरल मोहम्‍मद नुरुल अनवार और भारतीय सेना के ब्रिगेडियर रूपेश सहगल ने संयुक्‍त रूप से किया। 

भारत और बंगलादेश वर्ष 2010 से इस सैन्‍य अभ्‍यास का आयोजन कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए इस संयुक्‍त अभ्‍यास का बहुत महत्‍व है।

इस अभ्‍यास के दौरान सैन्‍य कार्रवाईयों के अतिरिक्‍त खेलों और सामाजिक तथा सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

source air news

Comments

Popular posts from this blog

Karnataka govt. unveils digital grievance portal for gig workers