प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी को कितना नुकसान हुआ ?

प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी को कितना नुकसान हुआ ? 

प्रथम विश्व युद्ध में जर्मनी हार गया था ।

मित्र राष्ट्रों के साथ वर्साय संधि हुई जिसको शांति संधि कहते हैं । यह संधि जर्मनी की जनता के लिए बहुत कठोर और अपमानजनक थी ।

इस संधि की वजह से जर्मनी को अपने सारे 
🍅उपनिवेश , 
🍅तकरीबन 10% आबादी 
🍅13% भूभाग 
🍅75% लोहा भंडार 
🍅26% कोयला भंडार फ्रांस पोलैंड डेनमार्क को देना पड़ा ।

जर्मनी की ताकत खत्म करने के लिए मित्र देशों ने उसकी सेना को भी भंग कर दिया ।

युद्ध अपराध बोध अनुच्छेद वार गिल्ट क्लास के अंतर्गत युद्ध के कारण हुई तबाही के लिए जर्मनी को जिम्मेदार ठहराया गया । 

इसके बदले में उसका जुर्माना  6 अरब पौंड लगाया गया ।

संसाधनों वाले राइनलैंड पर भी 20 के दशक में ज्यादातर मित्र राष्ट्रों का  ही कब्जा रहा ।

Comments

Popular posts from this blog

Karnataka govt. unveils digital grievance portal for gig workers