पुरातत्त्वविद किसे कहते हैं ?
पुरातत्त्वविद किसे कहते हैं ?
इतिहास में लोगों के द्वारा कई सारी वस्तुएं प्रयोग में लाई जाती थीं , इन वस्तुओं का अध्ययन करने वाले व्यक्ति पुरातत्वविद कहलाते है ।
ये पत्थर और ईटों से बनी इमारतों के अवशेषों चित्रों और मूर्तियों का अध्ययन करते हैं ।
वे औजार , हथियार ,बर्तन , आभूषण , सिक्कों की प्राप्ति के लिए छानबीन और खुदाई भी करते हैं ।
इनमें से कुछ वस्तुएं पत्थर पकी हुई मिट्टी और कुछ धातु की बनी हो सकती हैं ।
ऐसे तत्व कठोर और जल्दी नष्ट न होने वाले होते हैं ।
पुरातत्वविद जानवरों चिड़ियों मछलियों की हड्डियों को भी ढूंढते हैं , इससे उन्हें यह जानने में मदद मिलती है कि पुराने समय में लोग क्या खाते थे ।
अब पेड़ पौधों के अवशेष तो बहुत मुश्किल से बच पाए हैं।यदि अन्य के दाने लकड़ी के टुकड़े जल जाते हैं हुए रूप में रहते हैं ।
Comments
Post a Comment