क्वासर
क्वासर
क्वासर शब्द क्वासी स्टैलर रेडियो सोर्सेज का संक्षिप्त रूप है। क्वासर एक तारे की तरह दिखाई देते हैं। प्रकाशीय दूरबीन से ये साधारण धुंधले तारों जैसे लगते हैं, लेकिन रेडियों दूरबीन परीक्षणों से पता चला है कि ये रेडियों तरंगों के स्रोत हैं। मार्टेन श्मिट ने सन् 1962 में 3C-273 क्वासर का पता लगाया। इसमें अवरक्त विस्थापन Z का मान 0.158 था। यह तरंग गति का एक प्रभाव है, जो गतिशील वस्तुओं के साथ देखने को मिलता है। इसके पास आने वाले प्रकाश के स्रोत के स्पेक्ट्रम का विस्थापन बैंगनी रंग की तरफ और दूर जाने वाले प्रकाश स्रोत के स्पेक्ट्रम का विस्थापन लाल रंग की ओर होता है। अवरक्त विस्थापन, प्रकाश स्रोत के दूर जाने को दर्शाता है।
क्वासर से हमें प्रकाश के साथ रेडियों तरंगे और एक्स किरणे भी मिलती हैं। एक क्वासर का आकार हमारी मंदाकिनी का 1/100,000वां हिस्सा होता है, लेकिन इसकी चमक 100-200 गुना अधिक होती है। अभी तक 1500 क्वासरों की खोज की जा चुकी है।
Comments
Post a Comment