chiefs and chiefdom सरदार और सरदारी
chiefs and chiefdom
सरदार और सरदारी
उपमहाद्वीप के दक्कन और उससे दक्षिण के क्षेत्र में स्थित तमिलकम , मतलब तमिलनाडु और आंध्र और केरल के कुछ हिस्से ।
यहां पर चोल चेर और पांडे जैसे सरदारी का उदय हुआ था ।
यह राज्य बहुत ही समृद्ध और स्थाई सिद्ध हुए ।
सरदार एक शक्तिशाली व्यक्ति होता है जिसका पद वंशानुगत हो भी सकता है और नहीं भी हो सकता ।
उसके समर्थक उसके खानदान के लोग होते हैं ।
सरदार के कामों में विशेष अनुष्ठान का संचालन करना युद्ध के समय नेतृत्व करना
और झगड़ों को सुलझाने में मध्यस्था निभाना।
वह अपने अधीन लोगों से भेंट लेता है जबकि राजा टैक्स वसूलते हैं और अपने समर्थकों में उस भेंट का वितरण करता है सरदारी में जनरल कोई परमानेंट सेना या अधिकारी नहीं होते हैं ।
Comments
Post a Comment