गंगा एक्सप्रेस-वे
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे की आधारशिला रखी।
ऐसे ही गंगा एक्सप्रेस-वे भी यूपी की प्रगति के नए द्वार खोलेगा। एक्सप्रेस-वे, नए हवाई अड्डों और रेल-मार्गों के नेटवर्क का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राज्य के लिए पांच वरदानों का स्रोत होगा। पहला वरदान- लोगों के समय की बचत। दूसरा वरदान- लोगों की सहूलियत में बढोतरी, सुविधा में बढोतरी। तीसरा वरदान- यूपी के संसाधनों का सही उपयोग। चौथा वरदान- यूपी के सामर्थ्य में वृद्धि। पांचवा वरदान- यूपी में चौतरफा समृद्धि।
इस एक्सप्रेस-वे के पीछे देश भर में तेज गति से कनेक्टिविटी प्रदान करने की प्रधानमंत्री की प्रेरक दृष्टि है।
कुल 594 किलोमीटर की लंबाई वाला छह लेन का यह एक्सप्रेस-वे 36,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा।
मेरठ के बिजौली गांव के निकट से शुरू होकर यह एक्सप्रेस-वे प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव के निकट तक जाएगा।
यह मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरेगा।
काम पूरा होने पर यह राज्य के पश्चिमी और पूर्वी इलाकों को जोड़ने वाला उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा।
शाहजहांपुर में इस एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के विमानों के आपात्कालीन टेक ऑफ और लैंडिंग में सहायता के लिए 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी बनाई जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे के किनारे पर एक औद्योगिक गलियारा भी बनाने का प्रस्ताव है।
यह एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास, व्यापार, कृषि, पर्यटन आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों को भी गति प्रदान करेगा। यह इस इलाके के सामाजिक-आर्थिक विकास को व्यापक रूप से बढ़ावा देगा।
Comments
Post a Comment