Indians in katar

रहस्यमय मुकदमा: कतर में पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों का मामला


भारत को मौत की सजा पाने वाले अपने नागरिकों को मुक्त कराने के लिए कतर के साथ अपने रिश्तों का फायदा उठाना चाहिए

News

जासूसी के आरोपी आठ भारतीयों को गुरुवार को कतर की एक अदालत द्वारा सुनाई गई मौत की सजा, जैसा कि विदेश मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है, वाकई “बेहद चौंकाने वाली” है 

और यह स्थिति अब नरेन्द्र मोदी सरकार की कूटनीतिक कौशल का एक बड़ा इम्तिहान साबित होने वाली है।

 अगस्त 2022 में गिरफ्तार किए गए पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों के खिलाफ आरोपों और सबूतों के बारे में बहुत ही कम जानकारी है और यह पूरा मुकदमा गोपनीयता के घेरे में है। 

नौसेना कर्मियों के परिजनों और दोहा स्थित भारतीय राजनयिकों की अपील के बावजूद, कतर ने इस मामले का विस्तृत ब्यौरा नहीं दिए जाने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। 

यहां तक कि अदालत का फैसला भी अभी तक नई दिल्ली के साथ साझा नहीं किया गया है। 

लीक हुई खबरों से यह पता चलता है कि इन लोगों पर एक 

जासूसी पनडुब्बी कार्यक्रम, जिसमें उन्होंने काम किया था, से संबंधित गोपनीय जानकारी किसी तीसरे देश के साथ साझा करने का आरोप लगाया गया है। 

हालांकि उनके परिजनों ने इस आरोप से इनकार किया है। उदारता और पारदर्शिता की गुहार लगाने के मकसद से भारतीय अधिकारियों की कतर की यात्रा का कोई फायदा नहीं हुआ। 

हालांकि यह मामला पूर्व नौसेना कमांडर जाधव के मामले से कुछ मिलता-जुलता है

जाधव भी पाकिस्तान में मौत की सजा पर हैं। फर्क बस इतना सा है कि कतर के साथ भारत के रिश्ते अपेक्षाकृत बेहतर रहे हैं।


Relations 

रणनीतिक और रक्षा सहयोग समझौतों के अलावा, भारत अपनी एलएनजी संबंधी जरूरतों का 40 फीसदी हिस्सा कतर से पूरा करता है। 

भारत कतर के आयात का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत भी है। खासकर, निर्माण के लिए कच्चे माल और ताजा खाद्य पदार्थों का।

 प्रासंगिक रूप से, 2017 में कतर के खिलाफ खाड़ी देशों की नाकेबंदी के बावजूद ये आपूर्ति जारी रही थी जिसके लिए भारत के प्रति कुछ सद्भावना दिखाई जानी चाहिए थी। 

इसके अलावा, 7,00,000 प्रवासी भारतीय कतर के विभिन्न संस्थानों, उद्योग जगत और श्रमशक्ति का अभिन्न हिस्सा हैं। 

रिश्तों में दरार, जोकि इस किस्म के फैसले से पैदा हो सकती है, दोनों देशों के लिए नुकसानदायक साबित होगी और भारत को यह बात कतर के सामने साफ कर देनी चाहिए .


What we can do ?

सरकार को इन भारतीय लोगों को अपील के दौरान सर्वोत्तम संभव सहायता सुनिश्चित करने के लिए अगले कदमों की रूपरेखा तैयार करने में कोई समय जाया नहीं करना चाहिए। 

कानूनी अपील की प्रक्रिया और राजनयिक कार्यवाहियों के अलावा, अगर जरुरत पड़े तो प्रधानमंत्री सहित उच्चतम स्तर पर कतर के नेतृत्व के साथ संवाद तंत्र को सक्रिय किया जाना चाहिए। 

अगर अपील की प्रक्रिया में ये लोग वास्तव में दोषी पाए जाते हैं, तो माफी और मौत की सजा को जेल की वैसी सजा में बदलने की बात रखी जानी चाहिए, जिसे भारत में भी भुगता जा सके।

 अदालत के इस फैसले को उन भू-राजनैतिक पहलुओं, जिसमें इजराइल और फिलिस्तीन के बीच मौजूदा संघर्ष के मसले पर भारत के साथ कतर के नीतिगत मतभेद भी शामिल हैं, से ज्यादा जोड़ने की कोशिश करने वाली तमाम खबरों के बावजूद, सरकार को यह दर्शाना होगा कि इन भारतीय लोगों का जीवन वास्तव में इस देश और “कोई भी भारतीय पीछे न छूटे” की नीति का दावा करने वाली सरकार के लिए सर्वोपरि है।

Source the hindu 

Comments

Popular posts from this blog

Karnataka govt. unveils digital grievance portal for gig workers