शैक्षणिक सत्र 2022-23 से छात्र एक साथ दो डिग्री कोर्स
शैक्षणिक सत्र 2022-23 से छात्र एक साथ दो डिग्री कोर्स कर पाएंगे
- ये ऐलान मंगलवार को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने किया.
इसको हरी झंडी 2020 में मिल गई थी. दिशा-निर्देशों को अंतिम रूप देकर मंगलवार को आधिकारिक कर दिया गया.
इस प्रोग्राम के तहत छात्रों को दो अंडरग्रेजुएट डिग्रियां, दो पोस्टग्रेजुएट डिग्रियां या दो डिप्लोमा प्रोग्राम साथ-साथ करने की अनुमति होगी.
कुमार ने बताया कि दो डिग्रियां
🍅फिज़िकल क्लासरूम मोड,
🍅एक ऑनलाइन और एक ऑफलाइन मोड,🍅 या दोनों ऑनलाइन मोड- किसी में भी पूरी की जा सकती हैं.
आगे से दोनों डिग्रियां केवल ग़ैर-तकनीकी कार्यक्रम होंगी,
जिन्हें यूजीसी की स्वीकृति होगी. इनमें अलग अलग धाराओं यानी ह्यूमैनिटीज़, विज्ञान कथा कॉमर्स के विषयों का मिश्रण हो सकता है, और इनमें दाख़िला छात्र की योग्यता और कार्यक्रमों की उपलब्धता के आधार पर दिया जाएगा.
तकनीकी और ग़ैर-तकनीकी कार्यक्रमों को मिलाना मुश्किल होगा, इसलिए फिलहाल के लिए आयोग उससे बच रहा है.
‘एक छात्र बीकॉम और गणित की डिग्री एक साथ कर पाएगा, अगर उसकी इच्छा हो और अगर वो ऐसा करने का पात्र हो.
फायदे
🍅एक साथ कई विषयों ज्ञान ।
🍅सुविधनुसार क्लास अटेंड करके , या ऑनलाइन क्लास या फिर ओपन यूनिवर्सिटी से कोर्स कर सकते हैं।
🍅1 डिग्री एक्स्ट्रा कर सकते हैं उसका टाइम बचेगा ।
🍅 ज्यादा ऑप्शन रहेंगे वो ज्यादा जॉब को अप्लाई कर सकेंगे ।
🍅 यूनिवर्सिटी को भी छूट है वो दो डिग्री देगा या नहीं ।
समस्या
🍅क्लासरूम वाली दो डिग्री के लिए नाईट क्लास लेना पड़ेगा
🍅स्टूडेंट्स पर ज्यादा बोझ
🍅एक ही टाइम में दोनों डिग्री के पेपर हो सकते हैं तो एक साथ कैसे पेपर दिया जा सकता है ।
🍅 ज्यादा पैसे वाले पहले ही सीट बुक कर लेंगे ।
🍅जॉब में ज्यादा कंपेटेशन बढ़ जायेगा क्योंकि लोगों के पास ज्यादा डिग्रियां हो जायँगी ।
Comments
Post a Comment